- यह नियम एवं शर्तें Mishra Informatics Center and Trust द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्ट NPP NEWS Network के अंतर्गत मुफ्त news portal प्रदान करने के सम्बन्ध में है | अगर आप मुफ्त news पोर्टल प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ये सभी नियम एवं शर्तें स्वीकार करने होंगे जो समय समय पर इस वेबसाइट के माध्यम से बताएं जायेंगे | अगर आप ये नियम एवं शर्तें नहीं स्वीकार करना चाहते तो आपको इस योजना के अंतर्गत मुफ्त news पोर्टल नहीं मिल सकती है |
- Mishra Informatics Center and Trust (MICET) द्वारा National Public Portal (NPP) नामक news पोर्टल चलाया जाता है जिससे जरुरतमंदों कि आवाज को उठाया जा सके एवं देश दुनिया कि सुचना को आम जन तक पहुचाया जा सके | इसी कड़ी में trust द्वारा NPP News Network प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है | जिसमे पत्रकारों को फ्री news पोर्टल उपलब्ध कराया जायेगा | इसमें भारत देश का कोई भी नागरिक जो news पोर्टल चलाने की अन्य योग्यताएं पूरी करता हो आवेदन कर सकता है |
- news पोर्टल चलाने के लिए इक्षुक व्यक्ति (आवेदक) के आवेदन के बाद उसकी योग्यताएं जांचने के पश्च्यात MICET द्वारा अधिकृत वेव डिजाईन कंपनी MIC (mic.net.in) द्वारा मुफ्त में news web portal बनाकर दिया जायेगा |
- आवेदक को news पोर्टल पुर्णतः निशुल्क मिलेगा | इसमें लगने वाला सभी खर्च ट्रस्ट वहन करेगी |
- आवेदक द्वारा news पोर्टल सफलता पूर्वक चलने के बाद ट्रस्ट आवेदक के मांग पर एंड्राइड एप्प प्रदान करेगी जो पूर्णतः निशुल्क होगी |
- आवेदक को कम से कम तीन साल का पत्रकारिता का अनुभव होना चाहिए| साथ ही साथ उसे किसी प्रतिष्ठित संसथान से पत्रकारिता का कम से कम डिप्लोमा का कोर्स किये होना चाहिए |
- आवेदक को किसी समाचार संसथान जैसे अखबार, न्यूज़ चैनेल, समाचार पत्रिका में कार्य करने का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए |
- आवेदक अभी या पूर्व में अपराधी छवि का या अदालत से सजा पाया हुआ नहीं होना चाहिए | अगर आवेदक भविष्य में भी कभी गैर क़ानूनी कार्यों में संलिप्त्व पाया जाता है या पोर्टल का दुरूपयोग करता पाया जाता है तो उससे ये सेवा वापस ले ली जाएगी |
- news पोर्टल को आवेदक अपने सुविधा अनुसार संचालित कर सकता है |
- पोर्टल चलने हेतु किसी भी तरह का लायसेंस या सरकारी अनुमति आवेदक को खुद लेनी होगी |
- पोर्टल पर news डालना या पत्रकारों का चयन करना ये सभी कार्य आवेदक अपने विवेक से करेगा | पोर्टल के सभी खबरों, तथ्यों, आकड़ों, सुचना, सूचनादाता या पत्रकार आदि के लिए सिर्फ और सिर्फ आवेदक ही जिम्मेवार या जबाबदेह होगा | इसके लिए MICET या MIC किसी भी तरह या कही से भी जिम्मेवार/जबाबदेह नहीं होगी |
- news पोर्टल पर पोस्ट किये हुए सभी खबरों, तथ्यों, आकड़ों, सुचना एवं जानकारियों का कॉपीराइट अधिकार आवेदक के साथ-साथ ट्रस्ट एवं NPP का भी होगा | जिसे ट्रस्ट उसी रूप में या सम्पादित कर अपने पोर्टल NPP पर पोस्ट कर सकती है या किसी दुसरे संस्था को दे सकती है |
- पोर्टल पर विज्ञापन के लिए सुरक्षित स्थानों में हेडर विज्ञापन ट्रस्ट के लिए सुरक्षित होगा तथा शेष स्थानों में ट्रस्ट तथा आवेदक का अनुपात 30% तथा 70% का होगा |
- पोर्टल पर आवेदक के लिए सुरक्षित स्थानों पर पोस्ट लिए गए विज्ञापन कि पूर्ण जबाबदेही / जिम्मेवारी आवेदक कि होगी |
- बिना सूचना के 15 दिनों तक पोर्टल का निष्क्रिय होना उसके प्रसारण को रोकने का कारण हो सकता है | तथा 30 दिनों तक बिना कारण बताये निष्क्रिय होने पर इसे दुसरे को हस्तानतरित किया जा सकता है |
- news वेबसाइट , सॉफ्टवेर , एप्प में उपयोग होने वाले Domain name, सॉफ्टवेर, तकनीक, डाटा, सर्वर, मेमोरी आदि सभी चीजों पर मालिकाना हक़ Trust का ही होगा | इसपर आवेदक का किसी तरह का कोई हक़ नहीं होगा|
- नियमों तथा शर्तों को पूर्व सूचना के साथ बदलने का अधिकार ट्रस्ट एवं npp के पास हमेशा सुरक्षित रहेगा |
- आवेदक को उपरोक्त सभी शर्तों को मानने के साथ साथ MIC के भी Term & Condition को भी मानना होगा | सुझाव सिया जाता है कि MIC के Privacy Policy को भी पढ़ लें |